फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: होटल ग्रैंड में युवक को बर्बरता से पीटा, सरिए और बेल्टों से मारा, सिर पर ईंट से किए वार, जांच शुरू

Thu, 17 Sep 2026 02:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: माल रोड के होटल ग्रैंड में गुरुवार सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की बर्बरता से पिटाई कर दी गई। युवक का आरोप है कि होटल कर्मचारी रौनक पटेल और उसके साथियों ने उन पर सरिया, ईंट, बेल्ट और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
युवक को बर्बरता से पीटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में माल रोड स्थित होटल ग्रैंड में गुरुवार सुबह युवक को अंदर बुलाकर बर्बरता से पीटा गया। कछियाना मोहाल निवासी राहुल गुप्ता ने होटल कर्मचारी रौनक पटेल समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। राहुल के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर रौनक ने सरिया से हमला कर दिया।

विज्ञापन

इसके बाद पीछे से पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और सिर पर ईंट से कई वार किए। आरोप है कि इसके बाद रॉड, बेल्ट और लाठी-डंडों से उसकी पीठ और पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर कुछ महिलाएं और अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि एक महिला ने उसका गला दबाया, जबकि फरजाना नाम की युवती दुपट्टा लेकर पहुंची।

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
उसे खत्म करने की बात कही। राहुल ने तहरीर में आरोप लगाया कि करीब दो घंटे बाद पुलिस को बुलाया गया।  इसके बाद कार्रवाई करने पर चोरी और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। राहुल ने शरीर पर चोटों के निशान की तस्वीरें सुरक्षित होने की बात कही है। फीलखाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें