सार
Kanpur News: माल रोड के होटल ग्रैंड में गुरुवार सुबह गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक की बर्बरता से पिटाई कर दी गई। युवक का आरोप है कि होटल कर्मचारी रौनक पटेल और उसके साथियों ने उन पर सरिया, ईंट, बेल्ट और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया।
कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र में माल रोड स्थित होटल ग्रैंड में गुरुवार सुबह युवक को अंदर बुलाकर बर्बरता से पीटा गया। कछियाना मोहाल निवासी राहुल गुप्ता ने होटल कर्मचारी रौनक पटेल समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। राहुल के मुताबिक, गाली-गलौज का विरोध करने पर रौनक ने सरिया से हमला कर दिया।
इसके बाद पीछे से पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और सिर पर ईंट से कई वार किए। आरोप है कि इसके बाद रॉड, बेल्ट और लाठी-डंडों से उसकी पीठ और पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार किए गए। पीड़ित के मुताबिक शोर सुनकर कुछ महिलाएं और अन्य लोग पहुंचे। आरोप है कि एक महिला ने उसका गला दबाया, जबकि फरजाना नाम की युवती दुपट्टा लेकर पहुंची।