ड़ित ने पेट्रोल छिड़क आत्मदाह का किया प्रयास
- फोटो : amar ujala
कानपुर में नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवा गांव की वृद्धा रानी देवी (80) पत्नी स्व. महावीर का कच्चा मकान पानी से भरकर गिरने की कगार पर है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पड़ोसी सतेंद्र सिंह ने अपने पुत्रों अमर सिंह, अभय सिंह और अखिलेश के साथ मिलकर घर से पानी निकालने वाली नाली को बंद कर दिया है। वृद्धा ने नरवल थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक दर्जनों शिकायती पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दबंगों ने उसके पुत्र बौवन को 14 दिसंबर को बुरी तरह पीटा था और जब परिवार थाने पहुंचा, तो थाना प्रभारी ने अभद्रता करते हुए भगा दिया। न्याय की गुहार लगाते हुए वृद्धा का पुत्र बौवन अपनी मां को लेकर नरवल तहसील पहुंचा और पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे तहसील परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद एसीपी चकेरी और पुलिस कर्मियों ने युवक को पकड़कर एक कमरे में ले जाकर शांत कराया।