पिछले चुनाव में भी युवा गुट ने परचम लहराया था
12, 13, 21 और 22 नंबर के बीच जीत का अंतर एक-एक वोट रहा जबकि 19 से 20 नंबर के सदस्य के बीच जीत का अंतर चार वोट रहा। वहीं, जीत के बाद विजयी प्रत्याशियों ने ढोल-नगाड़ों के बीच डांस किया। एक दूसरे और मिठाई खिलाई। बाद में बाजार में जुलूस भी निकाला गया। पिछले चुनाव में भी युवा गुट ने परचम लहराया था। इस दाैरान सहायक चुनाव अधिकारी करुणेश मिश्रा, राधेश्याम माहेश्वरी मौजूद रहे।
युवा गुट के सदस्य और उनके मिले वोट
अमित दोसर को 901, रुमित सिंह सागरी को 851, नवीन कुमार नेवटिया को 844, अशोक माहेश्वरी को 827, राकेश कपूर को 786, अभिषेक चावला को 776, राकेश कुमार सेठिया को 753, अशोक कुमार माहेश्वरी को 746, करनराज वोहरा को 721, संजय कुमार गुप्ता को 702, राम प्रकाश गुप्ता को 693, श्याम जी गुप्ता को 675, सुनील कुमार अग्रवाल को 651, अनिल कुमार जैन को 647 वोट मिले।
काशी गुट के सदस्य और उनके मिले वोट
विश्वनाथ गुप्ता को 855, दीपक कुमार गुप्ता को 844, वीरेंद्र गुलाटी को 777, काशी प्रसाद शर्मा को 722, श्रीकृष्ण गुप्ता को 694, कमल कुमार अग्रवाल को 659, सुदेश चंदानी को 646, अमित कुमार गुप्ता को 606, , गंगा नारायण गुप्ता को 242 वोट। निर्दलीय लक्ष्मण सहगल को 654 वोट मिले।