फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 30 मिनट में एक युवक और महिला ने लगाई छलांग, देवदूत बने नाविकों ने बचाई जान, परिजनों को सुपुर्द किया

Sun, 09 Aug 2026 02:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जाजमऊ गंगापुल पर रविवार सुबह महज 30 मिनट के अंतराल पर एक युवक और एक महिला ने तनाव के चलते गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद सतर्क नाविकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ गंगापुल पर रविवार की सुबह हड़कंप मच गया, जब आधे घंटे के भीतर दो अलग-अलग लोगों ने गंगा नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि नीचे मुस्तैद नाविकों ने अपनी जान पर खेलकर दोनों की जिंदगी बचा ली। पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद दोनों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

काम के तनाव से परेशान टेनरीकर्मी ने लगाई छलांग
पहली घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। शिवकटरा के शंभू आटा चक्की निवासी टेनरीकर्मी अशोक कुमार ने नशे की हालत में जाजमऊ गंगापुल से नीचे छलांग लगा दी। पुल के नीचे नाव लेकर मौजूद नाविकों ने जब उसे डूबते देखा, तो वे तुरंत पानी में कूद पड़े और सुरक्षित बाहर निकाल लाए। पूछताछ में अशोक ने बताया कि वह काम को लेकर काफी परेशान चल रहा था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

ताबीज बंधवाने जा रही महिला ने लगाई छलांग
पश्चिम सेनपारा निवासी ममता (38) के साथ दूसरी घटना सामने आई। उनके पति अनीत कुमार उन्हें ताबीज बंधवाने के लिए उन्नाव लेकर जा रहे थे। जैसे ही वे गंगापुल पर पहुंचे, ममता ने चप्पल नीचे गिरने का बहाना बनाया और बाइक से उतरकर अचानक गंगा में छलांग लगा दी। ममता का एक 15 साल का बेटा भी है। बाहर निकलने के बाद ममता ने अपने पति पर आए दिन प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया और कहा कि लंबे समय से मानसिक तनाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

नाविकों ने की मदद की मांग
अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिंदगी बचाने वाले नाविकों ने बताया कि वे लंबे समय से गंगा घाट पर सेवा दे रहे हैं और अब तक 500 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं। हालांकि, उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इस साहसिक कार्य के लिए कोई आर्थिक मदद या मासिक भत्ता मिलना चाहिए।
विज्ञापन

दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया
वे लगातार अपनी जान जोखिम में डालते हैं, लेकिन उन्हें कोई नियमित सहायता नहीं मिलती। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि समय रहते नाविकों और पुलिस के सहयोग से दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें