फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: व्हाट्सएप कॉल पर पता चलेगा कितनी देर गुल रहेगी बिजली, इन नंबरों पर बताएं समस्याएं…यहां भेजें ई-मेल

Sat, 03 May 2025 01:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: उपभोक्ता जारी व्हाट्सएप नंबरों पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में लखनऊ में हुई बैठक में यह तय किया गया है कि उपभोक्ता व्हाट्सएप के अलावा ई-मेल एड्रेस पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
केस्को - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिजली आपूर्ति बाधित होने, मोटर को खराबी, बिल की समस्या, ट्रांसफार्मर आदि की खराबी की शिकायत दर्ज कराने के लिए बिजली हेल्पलाइन को और भी प्रभावी बनाया जा रहा है। अब उपभोक्ताओं को व्हाट्सएप कॉल करने पर पता चल जाएगा कि कितनी देर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए केस्को ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन

केस्को के अनुसार, गर्मी में बिजली से जुड़ी शिकायतों का समाधान टोल-फ्री नंबर 1912 पर किया जाएगा। इसी तरह हेल्पलाइन पर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण अब से व्हाट्सएप से किया जाएगा। उपभोक्ता जारी व्हाट्सएप नंबरों पर शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इस संबंध में लखनऊ में हुई बैठक में यह तय किया गया है कि उपभोक्ता व्हाट्सएप के अलावा ई-मेल एड्रेस पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

बिजली संबंधित समस्या इन नंबरों पर होगी हल
  • केस्को हेल्पलाइन नंबर- 18001801912
  • व्हाट्सएप नंबर- 8287835233, 818904524, 9151895638, 9151766681, 9151766682, 9151114604, 8189045264
विज्ञापन

उपभोक्ता यहां भेज सकते हैं ईमेल
  • दक्षिणांचल डिस्काम- 1912@dvvnl.org
  • मध्यांचल डिस्काम-1912@mvvnl.org
  • केस्को केस्को डिस्काम- 1912@kesko.org.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें