सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए सत्यापन के आदेश
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए कार्ययोजना में शामिल परियोजना की वर्क आईडी ऑनलाइन जनरेट होती है। निर्धारित धनराशि का भुगतान व कार्य पूर्ण होने के बाद वर्क आईडी बंद करने के निर्देश हैं। केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 के बीच ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर वर्क आईडी की समीक्षा की। इसमें पाया कि निर्धारित धनराशि का भुगतान करने के बाद वर्क आईडी बंद नहीं की गई। इसको लेकर मंत्रालय ने पंचायती राज निदेशक से वर्क आईडी बंद क्यों नहीं की गई, कार्य पूरा हुआ या नहीं जैसे सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए सत्यापन के आदेश दिए हैं।
मंत्रालय की तरफ से जारी निर्देशों पर ग्राम पंचायतों के डोंगलों की जांच कराई जाएगी। आईडी बंद न करने के लिए संबंधित जिम्मेदारों से जवाब तलब किया जाएगा। -मनोज कुमार, डीपीआरओ