फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सीएसए किसान मेले में छाईं महिला किसान, घूंघट से निकलकर अब सिखा रहीं किचन गार्डेनिंग और एक्वेरियम बनाना

Sat, 17 Oct 2026 09:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीएसए में चल रहे किसान मेले में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। घूंघट की ओट से निकलकर खेती-किसानी की कमान संभालने वाली कानपुर देहात की महिलाओं ने अब अन्य ग्रामीण महिलाओं को किचन गार्डेनिंग सिखाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
नीतू और उमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में चल रहे किसान मेले के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण की मिसाल प्रस्तुत की। घूंघट की ओट से निकल महिलाओं ने न केवल खेतों पर काम किया, बल्कि अब गांव की अन्य महिलाओं को किचन गार्डेनिंग और एक्वेरियम बनाना सिखा रही हैं।

विज्ञापन

कानपुर देहात से आईं नीतू देवी कहती हैं कि 2017 से पति के साथ खेत में काम करने की हिम्मत जुटाई। अपनी बात रखी तो घर वाले नाराज हुए। पति का सहयोग रहा था तो इजाजत मिली लेकिन घूंघट के भीतर काम करने की। खुद खेती करने से फायदा हुआ। चार बेटियों को पढ़ा रही हैं। एक बेटी बीएड कर चुकी है। नीतू कहती हैं कि खेती से निकल कर अब गांव की महिलाओं को किचन गार्डेनिंग का काम सिखाती हैं। उनके साथ आईं उमा कहती हैं कि घर से लेकर खेत तक की जिम्मेदारी संभालती हैं। जैविक और प्राकृतिक खेती पर जोर देती हूं।

Trending Videos

विशेष सॉयल सेफ किट किया है तैयार
इकोसेफ एग्रीसाइंस ने विशेष सॉयल सेफ किट को तैयार किया है। डॉ. एके सिंह ने बताया कि 2000 रुपये की किट को एक एकड़ में छिड़काव से फसल को सभी तरह की बीमारियां, कीटों के हमले से सुरक्षित रखने के साथ मिट्टी की उर्वरक क्षमता भी बढ़ेगी। सीएसए विवि के इटावा इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र सौरभ सोनी, ललित मोहन, मो. दानिश व राज देवेंद्र ने विद्युत चालित मक्का छीलने की मशीन बनाई है। मशीन एक घंटे में आठ से 10 क्विंटल मक्का के दाने अलग कर देती है।
विज्ञापन

सीएसए-सीएसजेएमयू करेंगे एमओयू
महिला सशक्तिकरण के विशेष सत्र का शुभारंभ छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, विधायक नीलिमा कटियार और सीएसए विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने किया। प्रो. पाठक ने कहा कि दोनों विवि के बीच जल्द एक समझौता किया जाएगा जिसके माध्यम से दोनों विवि कृषि क्षेत्र में परस्पर सहयोग को बढ़ावा देते हुए अनुसंधान, शिक्षा, प्रशिक्षण तथा नवीन तकनीकों के हस्तांतरण की दिशा में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। इस मौके पर डॉ. विजय रत्ना तोमर, डॉ. सीमा सोनकर, डॉ. कौशल कुमार, डॉ. खलील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें