Kanpur News: महाराजपुर के प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास वृद्धा का शव मिला है। मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्धा सुबह घर से निकली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह करीब छह बजे डीएफसीसी डाउनलाइन खंबा नंबर 452/ 6-7 के बीच में एक 55 वर्षीय वृद्धा का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें बड़ागांव के रहने वाले जीतू ने बताया कि उसकी मां सुनीता पत्नी उमेश है।
सुबह करीब पांच बजे वह घर से निकली थीं। मानसिक हालत ठीक न होने की वजह से वह रेलवे ट्रैक किनारे अक्सर टहलने निकल जाती थी। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक किनारे शव पड़ा हुआ है, तब घटना की जानकारी हुई है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।