चकेरी में एक महिला ने जमीन देने के नाम पर उनसे 19.40 लाख रुपये ठग लिए। काफी समय होने के बाद जमीन न मिलने पर पीड़िता ने जमीन देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
न्यू आजाद नगर निवासी विनीता कसौधन अपने पति अभिषेक कुमार के साथ प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पीड़ित दंपति के मोहल्ले में रहने वाले दिलीप कुमार का दामाद अविनाश वर्मा ने खुद को प्रॉपर्टी डॉलर बताया। कोयला नगर में अच्छे रेट में प्लॉट दिलवाने की बात कही। झांसे में आकर पीड़ित दंपति ने सनिगवां में 200 वर्ग जमीन के लिए तैयार हो गये। इस पर अविनाश वर्मा ने 20 लख रुपए में सौदा किया।
पैसे देने पर बैनामा कराने और बैनामा नहीं कराने पर दो माह के अंदर 22 लाख रुपये बढ़कर देने की बात कही थी। विश्वास में आकर उन्होंने ऑनलाइन 19.40 लाख रुपये दे दिए। समय पूरा होने के बाद भी अविनाश वर्मा ने कब्जा देने और जमीन की लिखापढ़ी नहीं की। पीड़ित दंपति के कहने पर वह टालमटोल करता रहा। बीते 6 जून 2026 को अविनाश शर्मा और उसके साथियों ने धमकी देकर पांच लाख की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।