फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर महिला के गहने ठगे, बीमारी और कलेश दूर करने का किया था नाटक, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 25 Aug 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बादशाहीनाका थाना क्षेत्र में दो अज्ञात ठगों ने तंत्र-मंत्र से शारीरिक बीमारी और घरेलू कलह दूर करने का झांसा देकर एक महिला के सोने के गहने ठग लिए। ठगों ने महिला से कान के झाले और गले का लॉकेट उतरवाकर अपने हाथ में ले लिया और कूड़ा जैसा सामान फेंकने को कहकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बादशाहीनाका थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तंत्र-मंत्र से शारीरिक बीमारी और घरेलू कलेश दूर करने का झांसा देकर दो अज्ञात ठगों ने महिला के सोने के गहने ठग लिए। ठग महिला को झांसे में लेकर उसके कान के झाले और गले का लॉकेट उतरवाने के बाद कूड़ा जैसा सामान दूर फेंकने को कहकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर बादशाही नाका पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जाजमऊ थाना क्षेत्र के वाजिदपुर निवासी जमुना कश्यप पत्नी राजेंद्र कश्यप 24 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे घरों में काम करने के लिए हालसी रोड स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के पास से जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें दो अज्ञात व्यक्ति मिले।

कान और गले में पहने जेवर उतारने पर ही मंत्र काम करेगा
आरोप है कि दोनों ने महिला से कहा कि वह शारीरिक बीमारी और घर की समस्याओं से परेशान हैं और वे तंत्र विद्या के जरिए उनकी बीमारी और घर का कलेश दूर कर सकते हैं। महिला के मुताबिक, दोनों व्यक्तियों ने उसके ऊपर दो-तीन बार फूंक मारी और कहा कि कान और गले में पहने जेवर उतारने पर ही मंत्र काम करेगा।

विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
झांसे में आकर जमुना ने करीब एक ग्राम वजन के कान के झाले और करीब दो ग्राम का गले का लॉकेट उतारकर दोनों के हाथ में दे दिया। इसके बाद ठगों ने महिला को कूड़े जैसा कुछ सामान देकर उसे दूर फेंकने के लिए कहा। जमुना सामान फेंककर वापस लौटीं तो दोनों व्यक्ति उनके जेवर लेकर गायब हो चुके थे। पीड़िता ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बादशाहीनाका थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें