फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: माइग्रेन के दर्द और आधा चेहरा काला होने से अवसाद में युवती ने दी जान

Mon, 28 Jul 2025 03:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चुन्नीगंज स्थित कॉमर्स सेंटर की आठवीं मंजिल से रात में छलांग लगाई। भाई इंग्लैंड में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। महिला सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ रहती थी।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुन्नीगंज स्थित कामर्स सेंटर में सेवानिवृत्त शिक्षक के साथ रह रही बेटी ने माइग्रेन के दर्द और बचपन से आधा चेहरा काला होने से अवसाद में आकर आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से कानपुर देहात के मूसानगर के रहने वाले शिक्षक जहीर उलहक सिद्दीकी कानपुर देहात के राजपुर स्थित बुढ़ौली इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि कर्नलगंज थाने के सामने आठवीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 801 में अपनी बेटी हुमा जहीर (44) के साथ रह रहे हैं।
विज्ञापन


पत्नी सुरैया बेगम का 40 साल पहले निधन हो गयाथा। वहीं, बेटा शादाब इग्लैंड में चार्टर्ड अकाउंटेंट है। बताया कि बेटी हुमा जन्म से ही माइग्रेन के दर्द से परेशान रहती थीं। इसके साथ ही बाएं हिस्से का चेहरा जन्म से ही काला होने के कारण अवसाद में रहती थी। इसी के चलते शादी नहीं की। बताया कि दो दिन से खाना नहीं खा रही थी। इसी से परेशान होकर रविवार की रात करीब तीन बजे फ्लैट की खिड़की से आठवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। गार्ड की सूचना पर पिता व बिल्डिंग के अन्य लोग नजदीकी अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर करने के बाद हैलट अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों ने बीमारी के अवसाद में आत्महत्या की बात कही है।

रात 12 बजे भाई की फ्लाइट
बेटी की मौत के बाद पिता जहीर ने बेटे शादाब को इंग्लैड फोन पर घटना की जानकारी दी। पिता के अनुसार बेटे ने तत्काल में सोमवार रात 12 बजे फ्लाइट में टिकट कराया। मंगलवार शाम तक घर पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ईदगाह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें