फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: गोली मारकर महिला की हत्या, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

Sat, 10 Jul 2021 02:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

डीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। अहम तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर के मकसूदाबाद गांव में शुक्रवार रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसी के घर की छत पर वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह पड़ोसी ने छत पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मकसूदाबाद में शशि गौतम उर्फ अंगूरी गौतम (29) शुक्रवार रात घर पर अकेली थी। वह अपने दो बेटों को मायके में छोड़ आईं थीं और पति कई वर्षों से साथ में नहीं रहता था।

पड़ोसी बबलू ने सुबह करीब छह बजे देखा कि शशि अपनी छत पर औंधे मुंह पड़ी हुई है। काफी खून भी पड़ा था। बबलू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डीसीपी पश्चिम समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


डीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि मामले में कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। अहम तथ्य सामने आए हैं। जल्द वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें