जालसाजों ने कर्नलगंज निवासी महिला का फ्लैट बेचकर उनके 39 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। काहूकोठी निवासी सोनल गुप्ता ने बताया कि मई 2008 में उन्होंने आर्यनगर निवासी पंकज गुप्ता से बिरहाना रोड स्थित बृज श्याम चरन अपार्टमेंट में एक फ्लैट लिया था।
पति को कैंसर होने पर उन्होंने पकंज से फ्लैट को बेचने की बात कही। पकंज ने सोमित गुप्ता को 39 लाख रुपये में फ्लैट बेच दिया। आरोप है कि उस दौरान पंकज ने उनका बैंक खाता खुलवाकर उसमें 26 लाख रुपये जमा कर दिए, जबकि 13 लाख रुपये खुद रख लिए। इसके बाद पंकज ने सोमित, जगन्नाथ व महेश के साथ मिलकर वह रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए। जानकारी पर जब पीड़िता ने रुपये की मांग की तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।