फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शादी से पहले युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव, ब्लैकमेल कर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Wed, 04 Feb 2026 01:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में आमिर जैदी ने एक युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और उसकी शादी तय होने पर ससुराल में अश्लील चिट्ठियां बांटकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर मुस्लिम युवक डराकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। फिर जब युवती की शादी तय हो गई, तो उसके ससुरालियों को भड़काने व धमकाने लगा। साथ ही, युवती को बदनाम करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। युवती ने आरोपी व उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

एक गांव निवासी लड़की ने बताया कि जब वह 16 साल की थी, तभी आरोपी आमिर जैदी पुत्र हैदर अली ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया था। फिर कुछ वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसकी उसी जाति के लड़के से शादी फरवरी में है, तो अपने साथियों शनि उर्फ सनी अब्बास, रिजवी व राजा उर्फ अख्तर अंसारी के साथ मिलकर मुस्लिम धर्म स्वीकार कराने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन

http://

साथियों की तलाश में जुटी हैं टीमें

इसके अलावा, उसकी प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया में अपलोड कर देने व अश्लील चिट्टी हिंदू समाज में बटवा देने की धमकी दे रहा है। जब धमकी नहीं मानी, तो मेरी होने वाली ससुराल पक्ष के मोहल्ले में अश्लील चिट्ठी बांट दी। इसके बाद मेरे होने वाले पति को मिलने बुलाया और कहा कि तुम्हारी जान भी जा सकती है, जिससे ससुराल वाले भी डरे हुए हैं। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, उसके साथियों की तलाश में टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें