फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला अधिवक्ता से 27.50 लाख की साइबर ठगी, दो ग्रुप संचालक पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 20 Jan 2026 11:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शातिरों ने बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक प्रकाश शर्मा की जिला शासकीय अधिवक्ता पत्नी नीलम शर्मा से 27.50 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। पीड़िता ने दो ग्रुप संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवाला निवासी पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नवंबर 2025 में फेसबुक चलाते समय उन्होंने इलारा कैप्टिल नामक एक ग्रुप का विज्ञापन देखा और उस पर क्लिक कर दिया। उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला जिसके माध्यम से वह ग्रुप में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


ग्रुप में जुड़ते ही सान्या नाम की एक महिला ने संपर्क साधा। एक पर्सनल ग्रुप बनाया और फिर वीआईपी 599 नामक एक अन्य ग्रुप में भी जोड़ा। इसके बाद इलारा प्रो के नाम से उनका एक खाता खोला गया। उन्होंने दो-तीन दिन तक ग्रुप में चल रही स्टॉक मार्केट की गतिविधियों पर नजर रखी। वह शाम को होने वाली कक्षाओं में प्रोफेसर बाइनो पैथीपैरामपिल की बातों से काफी प्रभावित हुईं। इसी प्रभाव में एक दिसंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 के बीच उन्होंने इलारा कैप्टिल ग्रुप के कस्टमर केयर द्वारा बताए गए खातों में कुल 27.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

22 दिसंबर को कुछ राशि निकालने की बात कही तो बताया गया कि आईपीओ आवंटित होने तक कोई भी धनराशि नहीं निकाली जा सकती। इलारा कैप्टिल ग्रुप ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये के आईपीओ आवंटित होने की सूचना दी और 34 लाख रुपये और जमा करने का दबाव बनाया। मना करने पर खाते में जमा 76 लाख रुपये सीज कर दिए गए। तब सान्या ने कहा कि जब तक 11,02,500 लाख रुपये की पेनाल्टी जमा नहीं की जाती तब तक जमा की गई राशि जारी नहीं की जाएगी। इसी बिंदु पर पीड़िता को पूरी धोखाधड़ी का अहसास हुआ। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर इलारा कैप्टिल की ग्रुप मेंबर सान्या और एक अज्ञात संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें