फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी छेड़खानी कर परिवार को जान से मारने की दे रहे धमकी, मुकदमा

Tue, 06 Dec 2022 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में एक महिला ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। चकेरी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी निवासी एक महिला ने ई रिक्शा सवार तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, 16 अक्तूबर की शाम एचएएल बाउंड्रीवाल गेट के पास ई रिक्शा सवार टटियन झनाका निवासी संदीप यादव ने अंकित व एक अन्य के साथ पकड़कर रूमा स्थित जंगल ले गए।

विज्ञापन


वहां पर तीनों ने दुष्कर्म किया। थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। आरोपी छेड़खानी कर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इस पर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से शिकायत की। चकेरी थाना प्रभारी अंजन कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें