फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो प्रेमियों से संबंध में तलाकशुदा महिला की गला दबाकर हत्या, एक हत्यारोपी प्रेमी हिरासत में

Sat, 24 Oct 2026 05:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महिला चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार में 20 दिन पहले किराये पर रहने आई थी। दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी के स्वर्णजयंती विहार में 22 दिन पहले किराये पर रहने आई 32 वर्षीय तलाकशुदा महिला की उसी के दो प्रेमियों ने गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा है कि दोनों प्रेमी आपस में दोस्त हैं। बीते बुधवार को दोनों प्रेमियों के एक साथ महिला के कमरे पर पहुंचने पर विवाद हुआ। इसी खुन्नस में दोनों ने मिलकर महिला को पहले जमकर पीटा। इसके बाद गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने एक हत्यारोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन


देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मृतका के परिवार में माता-पिता और एक शादीशुदा बहन है। पुलिस के अनुसार करीब 12 साल पहले महिला की शादी उन्नाव निवासी युवक से हुई थी। वैवाहिक विवाद के बाद महिला ने पति के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया।

कुछ साल पहले महिला अकेले ही कानपुर आ गई। अलग-अलग स्थानों पर किराये पर रहने लगी। इसी दौरान चकेरी के तिरंगा चौराहे के पास रहने वाले मीट दुकानदार से उसके संबंध हो गए। महिला उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी। पुलिस के अनुसार महिला घरों में चौका-बर्तन कर गुजार बसर करती थी। इसी बीच महिला के एक मजदूर से भी संबंध हो गए जो मीट दुकानदार का दोस्त भी है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों दोस्तों को जब उनके एक ही महिला से प्रेम संबंधों का पता चला तो महिला से आए दिन विवाद शुरू हो गया। इस बीच महिला ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग थानों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। करीब 22 दिन पहले वह सनिगवां, स्वर्णजयंती विहार में दबौली निवासी प्रज्ज्वल मिश्रा के मकान में किराये पर रहने आई थी।

पुलिस के अनुसार अक्सर मीट दुकानदार और मजदूर भी महिला के पास आकर रुकने लगे। बीते बृहस्पतिवार 22 अक्तूबर को महिला घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों को शक हुआ। मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घर के भीतर पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

 

शनिवार को परिजन पहुंचे तब हुई पहचान
मौके से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने देवरिया में परिजन से संपर्क किया। शनिवार को महिला की मां और बहन पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचीं और शव की पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक परिजन ने लोकलाज के डर से मामले में ज्यादा जानकारी देने से चुप्पी साध ली। पुलिस के अनुसार महिला ने अपने तीन अलग-अलग नाम भी रख रखे थे।

 

दुष्कर्म की आशंका पर बनाई गई स्लाइड
एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल से मिले दस्तावेजों में महिला के तीन नाम सामने आए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के मद्देनजर डॉक्टरों ने स्लाइड बनाई है। परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वारदात में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

सिर की हड्डी टूटी, गला दबाने से मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शरीर पर 15 चोटों के निशान मिले हैं। मारपीट के दौरान सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें