फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: महिला ने फंदा लगाया, बुजुर्ग ने चूहा मार दवा खाई, मौत; अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाएं

Sat, 14 Nov 2026 05:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू के शम्भुआ गांव में घर के अंदर महिला का शव फंदे पर लटका मिला वहीं दबौली निवासी बुजुर्ग ने मौत को गले लगा लिया। 
विज्ञापन
महिला व बुजुर्ग की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गई। बिधनू के शम्भुआ गांव में पूनम (30) ने घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं गोविंद नगर के दबौली निवासी हरिशंकर त्रिपाठी (76) ने चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं में आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


बिधनू के शम्भुआ गांव निवासी रामकेश निषाद खेती-किसानी के साथ वैन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। वर्ष 2015 में उनकी शादी हमीरपुर के भिलावा गांव निवासी पूनम से हुई थी। परिवार में बेटा अनमोल और बेटी अंजलि हैं। शुक्रवार देर शाम पूनम घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने घर के अंदर पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। मौके पर पहुंचे तो पूनम का शव फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में चीखपुकार मच गई। बिधनू पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।

दूसरी घटना गोविंद नगर के दबौली की है। यहां रहने वाले हरिशंकर त्रिपाठी (76) ने शुक्रवार को चूहा मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें स्वरूप नगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देर रात मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे पवन और हेमंत त्रिपाठी हैं। पवन प्रयागराज में एसबीआई के वित्त विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग खुद हैरान हैं कि पिता ने किस वजह से इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें