फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पारिवारिक कलह में महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 05 Mar 2026 09:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के नगरा गांव में एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस मायके पक्ष की तहरीर का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के नगरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने घर पर पंखे के सहारे लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक, नगरा गांव के निवासी भानुप्रताप का विवाह आठ वर्ष पहले शिवली कानपुर देहात के देवीपुरवा के रहने वाले अजय पाल की पुत्री सोनी से हुआ था।

विज्ञापन

भानुप्रताप के पिता देशराज ने बताया कि बेटा ई-रिक्शा चलाता है। होली के दिन घर के अन्य सदस्य खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान बहू अकेले घर में थी। उसने बाहर आंगन के पास बने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन





तहरीर और जांच के आधार पर होगी कार्रवाई

मृतका के एक बेटी अनुप्रिया (4) और एक बेटा अभिषेक (6) है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मायके पक्ष को सूचना दी गई है। तहरीर और जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें