फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौ साल से सह रहे, अब नहीं सह पाएंगे... तीन पन्नों का सुसाइड नोट लिख महिला ने लगाई फांसी; खोले कई राज.

Tue, 11 Aug 2026 03:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र के गुरु का पुरवा में सोमवार को 29 वर्षीय सुमन उर्फ गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल के पास तीन पन्नों का एक फटा हुआ सुसाइड नोट मिला है। इसमें महिला ने पति समेत मायके और ससुराल पक्ष से जुड़े कई लोगों पर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज, रुपये और जेवर ले जाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Woman Dies by Suicide After Alleged Harassment - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिधनू थाना क्षेत्र के गुरु का पुरवा गाँव में सोमवार को 29 वर्षीय सुमन उर्फ गुड़िया ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटनास्थल से पुलिस को तीन पन्नों का फटा हुआ सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने अपनी नौ साल की शादीशुदा जिंदगी की दर्दभरी दास्तान लिखी है।

विज्ञापन

आखिरी पंक्तियों में सुमन ने लिखा ‘बहुत सताया है, नौ साल से सह रहे हैं, अब सह नहीं पाएंगे।’ वहीं, मृतका के फटे कपड़े देखकर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

10 लाख रुपये दहेज की मांग और नहर में फेंकने का आरोप

सचेंडी के रैपालपुर निवासी पिता नवाब सिंह के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2017 में बेटी सुमन की शादी बिधनू निवासी बस चालक इंद्रजीत से की थी। शादी के बाद से ही 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाने लगा।

पिता का आरोप है कि शादी के तीन साल बाद इंद्रजीत ने मारपीट कर सुमन को नहर में फेंक दिया था, लेकिन सामाजिक समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल चली गई थी। 19 मई को भी मारपीट होने पर पिता उसे मायके ले आए थे, लेकिन 28 जुलाई को फिर वापस भेज दिया गया था।

बच्चों का बयान-'सुबह पिता ने मां को पीटा था'

सोमवार सुबह सुमन के दोनों बच्चे श्याम (7) और भूमि (4) जब स्कूल से वापस लौटे, तो मां का शव फंदे से लटकता मिला। बच्चों ने परिजनों को बताया कि सुबह स्कूल जाने से पहले पिता ने मां के साथ मारपीट की थी। इसके बाद जब परिजन पहुँचे तो सुमन के कपड़े फटे हुए थे, जिससे परिजनों का शक और गहरा गया।

सुसाइड नोट में खोले कई राज, लेनदेन और प्रताड़ना का जिक्र

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सुमन ने कई रिश्तेदारों व परिचितों के नाम लिखते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लिखा कि पति को शराब पिलाकर उससे मारपीट कराई जाती थी और घर में शराब-सिगरेट पीकर दबंगई दिखाई जाती थी।

विज्ञापन

इसके अलावा उसने सुधा मामी को 1 लाख रुपये और बनवारी मामा को 3.20 लाख रुपये जमीन के लिए देने का जिक्र करते हुए पुलिस से वह रकम अपने अनाथ बच्चों को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। नोट में विशाल, विजय, कल्लू, जया, लक्ष्मी, काजल, मंजू और महिपाल पर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें