फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: घरेलू कलह के चलते फंदे से लटककर महिला ने दी जान, पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग की पुष्टि

Wed, 09 Jul 2025 08:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजीव विहार में महिला की ससुराल व फजलगंज में मायका है।
विज्ञापन
महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता थानाक्षेत्र के राजीव विहार में मंगलवार शाम घरेलू कलह के चलते महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। मायके पक्ष ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। फजलगंज निवासी विनीता पांडेय (40) की शादी नौबस्ता के राजीव विहार निवासी प्राइवेट कर्मी कौशल किशोर मिश्रा से 13 फरवरी 2018 को हुई थी।

विज्ञापन


विनीता के भाई बृजेश पांडेय ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता था। बृजेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम भी पति-पत्नी के बीच फिर झगड़ा हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे विनीता ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने नौबस्ता पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमॉर्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें