फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Oct 2026 11:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौकरी दिलाने का भरोसा देकर महिला को घर बुलाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप युवक पर लगा है। पुलिस से शिकायत करने पर उसके पांच साल के बेटे की हत्या की धमकी दी। काकादेव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। महिला के मुताबिक वह नौकरी की तलाश में ई-रिक्शा से पनकी जा रही थी। रिक्शे पर बैठे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को एक बड़ी कंपनी में सुपरवाइजर बताकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


26 अक्तूबर को वह युवक के बताए गए स्थान पर पहुंची लेकिन कोई नहीं मिला। फोन करने पर उसने गायत्रीपुरम की गली नंबर दो स्थित अपने घर बुलाया। आरोप है कि युवक ने कमरे में बैठाकर पानी पीने के लिए दिया। करीब 10 मिनट बाद चक्कर आने पर आरोपी ने दुष्कर्म किया। एसीपी कल्याणपुर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें