फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बदहाल टाटमिल-घंटाघर मार्ग पर व्यापारियों का प्रदर्शन, घंटा-घड़ियाल बजाकर जताया विरोध

Wed, 28 Oct 2026 11:18 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते व्यापारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टाटमिल से घंटाघर जाने वाली बदहाल मुख्य सड़क और जलभराव से परेशान व्यापारियों ने भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र की अगुवाई में बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने घंटा-घड़ियाल बजाकर अधिकारियों को चेताया और सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग उठाई। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क के गड्ढों में फंसकर छह ई-रिक्शा और माल लदे दो लोडर पलट गए। एक ई-रिक्शा में सवार दो लोग गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन


ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण व्यापारी, ग्राहक, राहगीर और वाहन चालक रोजाना परेशान हो रहे हैं। दुर्घटनाओं के साथ कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर दिवाली के बाद व्यापारियों और क्षेत्रीय निवासियों के साथ अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या दूर नहीं होने से व्यापारियों और निवासियों का धैर्य जवाब दे रहा है।

प्रदर्शन में गैंजेस मार्केट और गैंजेस ग्लेरिया सोसाइटी के निवासी भी शामिल हुए। मौके पर अजय गुप्ता, आलोक बाजपेयी, लखन ओमर, अजीत वर्मा, जितेंद्र केसरवानी, अब्दुल वहीद, मोहम्मद ताहिर, पम्मी गुप्ता, अमित गुप्ता, सुषमा केसरवानी, दीपमाला वर्मा, बीना शुक्ला और रिक्की गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें