फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जानलेवा हमले के गवाह की अपहरण के बाद सिर कूंचकर हत्या, नहर किनारे मिला शव…CCTV में दिखे दो आरोपी

Sat, 05 Jul 2025 10:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में जानलेवा हमले के गवाह की अपहरण के बाद सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव पनकी नहर के किनारे पड़ा मिला। मृतक  पांच वर्ष पूर्व हत्या के प्रयास व एससी-एसटी मामले में गवाह था।
विज्ञापन
मृतक विमल गौतम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पांच साल पुराने हत्या के प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के मामले के आरोपियों ने घटना के चश्मदीद गवाह का बुधवार रात सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र स्थित मौरंग मंडी से अपहरण कर लिया। लाठी डंडों से पीटने के बाद सिर कूंचकर हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह गवाह का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर पनकी नहर किनारे मिला। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

बिनगवां गांव निवासी विमल गौतम (49) न्यू मौरंग मंडी यूनियन समिति के सचिव खागल पासवान का ट्रैक्टर चलते थे। परिवार में पत्नी बिटान तीन बेटे, दिव्यांशु, शिवम, गोलू और बेटी नैना हैं। बिटना के मुताबिक 2020 में विमल का पड़ोसी इरफान से विवाद हो गया था। मामले में खागल पासवान समझौता कराने गए थे। इसी दौरान इरफान ने चार भाइयों के साथ मिलकर खागल के सिर पर लोहे की सरिया से वार कर घायल कर दिया।

सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गए
खागल ने बिधनू थाने में हत्या के प्रयास और एससी-एसटी एक्ट में एफआईआर कराई थी। विमल मामले के चश्मदीद गवाह थे। पुलिस के अनुसार इरफान ने भाइयों व आधा दर्जन लोगों के साथ मिलकर बुधवार रात नौ बजे विमल का मौरंग मंडी से अपहरण कर लिया। नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी अपहरण के बाद विमल को सफेद कार से ले जाते कैद हो गए। बिटान की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
इस बीच शुक्रवार सुबह डांडेपुरवा गांव के पास पनकी नहर किनारे विमल का रक्तरंजित शव मिला। उनके सिर पर भारी वस्तु से वार करने, जबकि पीठ, पेट, गले के नीचे और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंडे से पीटने के निशान थे। परिजनों ने हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवाने और गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामा किया। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जेसीपी ने बताया कि अपहरण की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें