फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में कानपुर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंडलीय विद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को फूलबाग स्थित यूनियन क्लब में हुआ। इसमें 25 से अधिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कानपुर ने अंडर-19 बालक वर्ग का खिताब जीता। शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रशांत कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कानपुर दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में फर्रुखाबाद का दबदबा रहा और कानपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में कानपुर नगर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि फर्रुखाबाद दूसरे स्थान पर रहा। रामजानकी इंटर कॉलेज बिठूर और पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज के तैराकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। डॉ. अजीत कुमार सिंह, डॉ. एचके झा, निकेश प्रवीण, मनीष मौर्य, कीर्ति चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें