घर से बाहर भागते हुए मचाया शोर
देर रात रोशनी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो वह चीखती-चिल्लाती हुई घर से बाहर की ओर भागी। शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले जेठ राकेश और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजन उसे बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पहले भी कर चुकी थी जान देने की कोशिश
पति विजय के अनुसार, रोशनी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तनाव में आ जाती थी और इससे पहले भी एक बार जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। घर में होने वाले रोज के झगड़ों के कारण ही उसने अपने छह वर्षीय बेटे 'लव' को पहले ही बरौर स्थित ननिहाल भेज दिया था। मासूम को क्या पता था कि अब उसकी मां इस दुनिया में नहीं रही।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची बिधनू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।