फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी की मौत, जहर देकर हत्या का आरोप, मायका पक्ष बोला- बेटी को प्रताड़ित करते थे

Sun, 20 Apr 2025 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी की मौत हो गई। घटना बर्रा थानाक्षेत्र के हरदेवनगर की है। मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थानाक्षेत्र में सीआरपीएफ कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने व जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बर्रा के हरदेवनगर निवासी चंद्र विक्रम सिंह भदौरिया सीआरपीएफ में झारखंड में तैनात हैं। 19 वर्ष पहले 6 दिसंबर 2006 को उन्होंने बर्रा की रहने वाली रीना सिंह (42) से शादी की थी।

विज्ञापन


उनके तीन बच्चे आर्यन, हार्दिक और वर्तिका है। रीना के भाई आनंद और योगेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह वह पूजा कर रहे थे इसलिए उस वक्त बहन के ससुराल से आई कॉल नहीं उठा सके। पूजा करके कॉल की तो उन लोगों ने फोन नहीं उठाया। आरोप लगाया कि वह लोग बहन के ससुराल पहुंचे तो रीना बेसुध हालत में थी। भाइयों का आरोप है कि बहन ने पति और ससुरालीजनों पर जहर देने की बात बताई।

आनन-फानन वह लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाइयों ने बहन के साथ हुई घटना की जानकारी फोन पर बर्रा पुलिस को दी। बर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बच्चों और सास, देवर, देवरानी से पूछताछ की। एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें