कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में शुक्रवार को लोडर चालक अशोक विश्वकर्मा ने पत्नी प्रियंका (29) की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके से पति को गिरफ्तार कर खून से सनी रॉड बरामद की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इस दर्दनाक मंजर के गवाह तीन मासूम बच्चे हैं । अपने पिता से लाख गुहार लगाने के बाद भी कातिल ने पीट पीटकर पत्नी को मौत की नींद सुला दिया । पुलिस के अनुसार इंदिरा गांधी मलिन बस्ती स्थित हाते में किराये पर रहने वाले अशोक के तीन बच्चे हैं।