फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सेवानिवृत्त रेलकर्मी की पिटाई से घायल पत्नी ने दम तोड़ा, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेवानिवृत्त रेल कर्मी की पिटाई से घायल पत्नी ने दम तोड़ दिया है। बाबूपुरवा क्षेत्र में रिटायर्ड रेलवे कर्मी ने पत्नी की पिटाई की थी। बेटी ने पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में नशेबाज पति की पिटाई से घायल पत्नी की शनिवार रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की बेटी ने रेलवे से सेवानिवृत्त पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस इस मामले में हत्या की धारा बढ़ाएगी। रविवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने महिला का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


बाबूपुरवा निवासी मोहम्मद सलीम रेलवे से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे। कांशीराम कालोनी सनिगवां निवासी बेटी शबनम के अनुसार शराब के लती पिता सलीम ने 29 नवंबर को रात दो बजे मां शाहीन (62) से किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगे। विवाद के दौरान पिता ने मां को पीटना शुरू कर दिया था। उनका जबड़ा टूट गया था। बांईं आंख में गंभीर चोट आ गई। इस दौरान सिगरेट से मां की जांघ को दाग दिया था। शबनम की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने सलीम के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। साथ ही घायल मां को हैलट में भर्ती कराया था। बाबूपुरवा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पहले ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें