फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पत्नी 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिख फांसी पर झूली, पति से कहा...इसलिए छोड़ रही हूं दुनिया

Sun, 28 Jun 2020 01:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र के सी ब्लॉक में ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर दुर्गेश (35) ने शनिवार को कमरे में फांसी लगा ली। खुदकुशी करने के पहले पीड़िता ने 16 पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर दूध विक्रेता पति देवांश गुप्ता और सास पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


अपने तीन बच्चों की चिंता जाहिर कर बेबसी भी बयान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच शुरू की है। मायके पक्ष का आरोप है कि सास और पति दुर्गेश को आए दिन प्रताड़ित करते थे। वह करीब एक सप्ताह से तनाव में थीं।
 
विज्ञापन

खुदकुशी करने के पहले दुर्गेश ने सुसाइड नोट लिखा, जिसे फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से अपने भाई आशीष को भेजा। इसकी जानकारी शनिवार सुबह भाई को मोबाइल चेक करने पर हुई। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में महिला ने पारिवारिक कलह के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। मायका पक्ष के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

...इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं
दुर्गेश ने सुसाइड नोट में लिखा... घर नहीं छोड़ सकती, इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं। भगवान मेरे बच्चों को सद्बुद्धि देना और उनकी रक्षा करना।  दुर्गेश ने अपनी मौत का जिम्मेदार सास और पति को ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा कि 2017 में सास ने मेरी गर्दन पर चाकू रखकर पति के साथ अलग रहने को मजबूर किया।

इसके बाद से पति भी मुझसे नफरत करने लगे। लगातार मुझे प्रताड़ित किया जाता रहा। पिछले पांच दिनों से मैंने कुछ नहीं खाया। पति मेरी शक्ल तक देखना नहीं चाहते थे। घर छोड़ कर चले जाने को कहते रहे। घर नहीं छोड़ सकती थी। इसलिए दुनिया छोड़ रही हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें