पुलिया निर्माण के चलते सड़क की दुर्दशा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में गुजैनी पुलिया का चार माह से किए जा रहे चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण के चलते अनुभव तिवारी (23) की बर्तन की दुकान पर ग्राहक नहीं पहुंच पाए। इससे अवसाद में आए युवक ने शुक्रवार को अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अंकित तिवारी का चचेरा भाई था। अंकित गुटका खाकर मजाकिया वीडियो बनाने को लेकर चर्चा में आए थे। दबौली निवासी अनुभव तिवारी की गुजैनी पुलिया के पास अंजलि बर्तन भंडार के नाम से दुकान है।
अनुभव के माता-पिता का कोविड के दौरान निधन हो चुका है। बहनें अंजलि और रिया प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती हैं। उनका और अंकित का परिवार एक ही घर में रहता है। परिजन के अनुसार अनुभव की जिस जगह दुकान है वहां बीते चार माह से पुलिया के चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते अनुभव की बर्तन की दुकान का कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा था। इसे लेकर वह अक्सर अवसाद में रहने लगा।