डॉ. विपिन ताडा, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून-व्यवस्था)
- फोटो : amar ujala
कानपुर में गंगा बैराज वाली रोड हो या दादानगर की ढाल, हैलट वाली नहरिया हो या घाटमपुर रेलवे क्रॉसिंग। हर जगह से पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करते लोगों को पकड़ा है। दिलचस्प संयोग यह है कि पुलिस जब भी इन अवैध सौदागरों को पकड़ती है, तो उनके पास हमेशा प्लास्टिक की सफेद बोरी ही मिलती है। यही बात पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाती है कि हर बार सफेद बोरी ही क्यों...।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्लास्टिक की सफेद बोरी हल्की, सस्ती और हर जगह आसानी से मिल जाती है इसलिए आरोपी नशीले पदार्थ सप्लाई करने में इसे इस्तेमाल करते हैं। इसमें रखा सामान देखने में सामान्य लगता है और आसानी से शक के दायरे में नहीं आता। वहीं, लगातार दोहराए जा रहे पैटर्न ने सवाल भी खड़े कर दिए हैं।