फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी का ‘शर्मनाक’ ढर्रा: युवक की पिटाई में चौकी इंचार्ज हुआ था निलंबित, 61 दिन बाद अन्य की जांच फाइलों में दफन

Fri, 22 May 2026 03:00 PM IST
Himanshu Awasthi गौरव श्रीवास्तव, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: काकादेव  की शास्त्री नगर चौकी में युवक की पिटाई के आरोपी दरोगा पवन मिश्रा के निलंबन के 61 दिन बाद भी साथी पुलिसकर्मियों की जांच अटकी है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने जांच रिपोर्ट तलब कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के कान का पर्दा फटा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानून के हाथ लंबे होते हैं जो अपराधी के गिरेबां तक पहुंच ही जाते हैं लेकिन जब बात अपनों की हो तो कानून का पालन करने-कराने वाली खाकी के हाथ सिकुड़ जाते हैं। काकादेव थाने की शास्त्री नगर चौकी की घटना से तो यही साबित हो रहा है। मार्च में शास्त्री नगर चौकी में शास्त्री नगर निवासी अभिषेक सिंह नामक युवक की बेरहमी से पिटाई के मामले में डीसीपी सेंट्रल ने चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा को निलंबित किया था।

विज्ञापन

पिटाई में उनके साथ रहे चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठाई थी। इसके 61 दिन बाद भी मामला फाइल में दफन है। इतना ही नहीं दो माह बाद भी नए चौकी इंचार्ज की तैनाती तक नहीं की जा सकी है। अभिषेक सिंह एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि घरेलू विवाद में पत्नी शिवांगी की शिकायत पर चौकी इंचार्ज रहे पवन मिश्रा समेत पुलिसकर्मी अरुण त्रिवेदी, राजू खरवार, जसवंत सिंह और सुमित सिंह चौहान उन्हें चौकी ले गए और बेरहमी से पीटा।

Trending Videos

शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं
इससे उनके कान का पर्दा फट गया। शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। यह धमकी देकर छोड़ा गया कि दोबारा शिकायत आई तो जेल भेजा जाएगा। अभिषेक ने मामले की शिकायत डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव से की थी। डीसीपी के निर्देश पर एसीपी स्वरूपनगर शिखर ने जांच की। आरोप सही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज पवन मिश्रा को निलंबित कर बाकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठा दी गई जिसका कोई नतीजा नहीं निकला है।

चौकी पर चमक रहा चौकी इंचार्ज का नाम
निलंबन की कार्रवाई के बाद भी शास्त्री नगर चौकी के बाहर बड़े अक्षरों में पवन मिश्रा की नेम प्लेट लगी है। क्षेत्रीय लोग और फरियादी नाम देखकर उनसे मिलने की जानकारी लेते हैं, तब चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी बताते हैं कि वह अब यहां तैनात नहीं हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली भी सवाल उठ रहे हैं।

एक सप्ताह से पांडुनगर चौकी में भी इंचार्ज नहीं
नीट पेपर लीक मामले में 13 मई को काकादेव कोचिंग मंडी में प्रदर्शन करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई थी। कार्यकर्ताओं ने डीसीपी सेंट्रल से मिलकर पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट के आरोप लगाए थे। डीसीपी ने वीडियो साक्ष्य और फुटेज की जांच कर पांडुनगर चौकी इंचार्ज निखिल शर्मा और दरोगा आशुतोष पांडेय को निलंबित कर दिया था। सप्ताह भर बाद भी किसी नए चौकी इंचार्ज की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

चौकी में युवक की पिटाई के मामले में चौकी इंचार्ज पर लगाए आरोप सही पाए जाने पर उन्हें निलंबित किया गया था। अन्य पुलिसकर्मियों की जांच में क्या हुआ, इसे दिखवा लिया जाएगा।  -अतुल कुमार श्रीवास्तव, डीसीपी सेंट्रल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें