फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आठ साल का रिश्ता टूटा तो महिला मित्र को जिंदा जलाने पहुंचा आशिक, नाकाम हुआ तो चाकू से किया वार

Wed, 05 Feb 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आठ साल का रिश्ता टूटा तो महिला मित्र को उसका आशिक जिंदा जलाने पहुंचा। घटना बर्रा थानाक्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा में आठ साल चले रिश्ते के टूटने के नाराज आशिक युवती के घर धमक पड़ा। पहले उसने युवती को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की। नाकाम रहने पर चाकू से हमला कर दिया। बेटी को बचाने की कोशिश में युवती के पिता जख्मी हो गए। बचाव में आया युवती का पिता जख्मी हो गया। युवती ने आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बर्रा की रहने वाली युवती की कानपुर देहात के भोगनीपुर कस्बे के नोनापुर गांव निवासी मयंक दीक्षित उर्फ नितिन से आठ साल से दोस्ती थी। वह उनकी रिश्तेदारी में भी आता है। दोनों के रिश्ते की बात भी चली लेकिन कुछ कारणों के चलते बात नहीं बन सकी। इसके बाद उसने मयंक से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि सोमवार दोपहर जब वह अपने अपने घर में थी, तो मयंक घर में घुस आया और बातचीत जारी रखने के लिए बहस करने लगा।

उसने मना किया तो आरोपी गालीगलौज करने लगा। फिर जैकेट की जेब से बोतल निकाली और उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। माचिस जलाने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक उनका शोर सुनकर युवती के माता-पिता आ गए। मां ने आरोपी के हाथ से माचिस छीन ली तो उसने मोजे में छिपा चाकू निकालकर वार किया। हालांकि पिता बीच में आ गए और वार उनके हाथ पर लग गया। इस बीच मोहल्ले वाले जुटने लगे तो वह भाग निकला। बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि हमलावर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें