फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: टेस्ट रन में एक ट्रैक पर आमने-सामने आईं मेट्रो, बिना ड्राइवर दौड़ाई गई मेट्रो

Wed, 05 Feb 2025 11:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अंडरग्राउंड टनल में टेस्ट शुरू किए गए। मेट्रो बिना ड्राइवर दौड़ाई गई। एनओसी के बाद मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक यात्री सेवा की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडर ग्राउंड सेक्शन पर कानपुर मेट्रो ने टेस्ट शुरू कर दिए। बुधवार को टेस्ट के दौरान टनल के अंदर मेट्रो को एक ट्रैक पर आमने-सामने दौड़ाया गया। ट्रेन आमने-सामने आते ही अपने आप रुक गई। इसे एटीओ मोड कहा जाता है। इसके अलावा बिना ड्राइवर के भी मेट्रो का टेस्ट रन पूरा किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

मेट्रो अफसरों का कहना है कि सीएमआरएस की एनओसी के बाद मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक यात्री सेवा की शुरूआत की जाएगी। इन सबके बीच अंडरग्राउंड रूट पर सिग्नलिंग टैक्शन, ट्रैक, रोलिंग स्टाॅफ, पावर सप्लाई आदि से जुड़ी टेस्टिंग भी की जा रही है। बताया कि अत्याधुनिक और नवीनतम तकनीक से लैस कानपुर मेट्रो ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन मोड में कम्यूनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल सिस्टम सिग्नलिंग प्रणाली से चलती है। इस मोड में संचालन से जुड़ी अधिकतर क्रियाएं ऑटोमैटिक होने की वजह से किसी भी प्रकार की मानवीय भूल से दुर्घटना होने की संभावना न के बराबर है। सभी प्रकार के टेस्ट से जुड़े परिणामों का विश्लेषण इंटर्नल सेफ्टी ऑडिट में किया गया है। जिसमें विदेशी एजेंसियों की भी राय ली गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें