फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दबंगों को बीच सड़क नशेबाजी से रोका तो दरोगा से की मारपीट, फाड़ दी वर्दी

Wed, 13 Aug 2025 10:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दबंगों ने साथ में रहे अन्य पुलिसकर्मियों से भी मारपीट की। वारदात पनकी के रतनपुर की है। चाैकी प्रभारी की तहरीर पर 12-15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दबंगों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी के रतनपुर में बीच सड़क पर कार खड़ी कर नशेबाजी कर रहे युवकों ने विरोध करने पर चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गालीगलौज कर मारपीट की। साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी। चौकी प्रभारी की तहरीर पर 12 से 15 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


रतनपुर चौकी प्रभारी बॉबी कुमार के अनुसार मंगलवार रात वह दरोगा रामबाबू के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। केसा चौराहे के पास एक दर्जन से अधिक युवक बीच सड़क पर कार खड़ी किए थे। कार की बोनट पर केक रखकर हाथ में गिलास लिए सभी नशेबाजी करते दिखे। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी पर माैके पर पहुंचे दरोगा मुजम्मिल हुसैन व महेश सरोज को भी दबंगों ने पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। बाद में दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। मारपीट में चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल हो हुए हैं। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में गंगागंज निवासी शुभम और पनकी सी ब्लॉक के सौरभ अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश में पुलिस की तीन टीमें में लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें