पश्चिमी जिलों में हो चुकी है बारिश की शुरुआत
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। पश्चिमी जिलों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है और धीरे-धीरे प्रदेश भर में मानसूनी असर आएगा।
15 से लू का असर भी कम होता जाएगा
इस बीच शुक्रवार को महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में एयरफोर्स के मीटर में तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह सुबह आठ बजे का पारा 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से रात तक हवा में जलन बरकरार रही। डॉ. पांडेय के अनुसार, 15 से बारिश की गतिविधियां शुरू होने से लू का असर भी कम होता जाएगा।
शुक्रवार को सुबह प्रदेश के इन स्थानों पर हुई बारिश
- नजीबाबाद, बिजनौर- 21 मिमी
- पलियाकलां, लखीमपुर खीरी- 14.4 मिमी
- पोंटा साहिब, सिरमौर- 12.4 मिमी
- पीलीभीत- 12 मिमी
- अटल, सहारनपुर- 10.6 मिमी
- फतेहगंज, बरेली- 5.2 मिमी
- स्योहारा, बिजनौर- 3 मिमी
- गोरखपुर- 2 मिमी
14–20 जून के बीच प्रदेश में ऐसा होगा मौसम
- 14 जून: सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर आदि जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कहीं कहीं तेज बारिश भी संभव है।
- 15–16 जून: तराई जिलों के साथ साथ मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद आदि जिलों में हल्की बारिश शुरू होगी। आने वाले दिनों में यहां पर भारी बारिश होगी।
- 20 जून: बुंदेलखंड के क्षेत्र चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर में झमाझम बारिश।
पश्चिमी यूपी, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के इलाकों में 20 जून के बाद झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। कई इलाकों में भारी बारिश और कुछ जगह अति भारी बारिश भी संभव है। -डॉ. एसएस सुनील पांडेय, मौसम विशेषज्ञ