सार
Weather News: कानपुर परिक्षेत्र में मानसून की विदाई के बाद मौसमी बदलाव से अचानक ठंड बढ़ने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छह अक्तूबर को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी के चलते हवा का रुख बदलेगा।
कानपुर में मानसून की वापसी के बाद मौसमी प्रणालियों में आने वाला बदलाव एकदम से ठंडक बढ़ा सकता है। इसकी वजह से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे नमी बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बार जाड़े में सामान्य औसत से तापमान बढ़ा रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
हालांकि, मौसम का मूड इसमें उलटफेर कर सकता है। छह अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसका असर सीधे कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं पड़ेगा, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हिमालय से होकर इसका प्रभाव मौसम में पड़ने की संभावना है।
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी होने पर पश्चिमी हवाएं लाएंगी ठंडक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने पर पश्चिमी हवाएं ठंडक लाएंगी। कानपुर परिक्षेत्र में रात और सुबह का मौसम छह अक्तूबर के बाद धीरे-धीरे अधिक सुहावना होगा।
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है
गुलाबी ठंड वाली रातें 15 के बाद शुरू होंगी। अक्तूबर हीट के कारण अभी उमस महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की बूंदाबांदी से रात के तापमान में गिरावट आएगी। 15 अक्तूबर के बाद हवा की दिशा पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हो जाएगी। इससे रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिर सकता है।
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
तापमान
- अधिकतम- 34 डिग्री सेल्सियस।
- न्यूनतम- 22 डिग्री सेल्सियस।