फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: अगले दो दिन में बदलेगा मौसम, प्रदूषण में भी उतार-चढ़ाव जारी, 29 को बूंदाबांदी के आसार

Sat, 25 Nov 2023 09:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: शुक्रवार को शाम करीब सात बजे तक शहर में प्रदूषण की अधिकतम मात्रा 206 एक्यूआई रही। जैसे-जैसे रात होती गई इसमें कमी आने लगी। रात के 11 बजे नेहरू नगर क्षेत्र में जहां सर्वाधिक प्रदूषण था, वहां 192 पर आ गया।
विज्ञापन
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 25 नवंबर से हल्के बादल आ सकते हैं। 29 नवंबर से पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि वैसे तो मौसम में अगले 24 घंटे से ही परिवर्तन दिखने लगेगा।

विज्ञापन

हालांकि सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार शहर में इसका असर अधिक नहीं रहेगा। इस बीच प्रदूषण में भी उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार एक डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम होकर 26.2 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
अगले कुछ दिनों में न्यूनतम पारे में और कमी आने की संभावना है। सीएसए मौसम प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार नमी होने की वजह से 29 से अगले दो दिनों तक कोहरा बढ़ सकता है। अगले पांच दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस वजह से प्रदूषण की स्थिति खराब हो सकती है।

विज्ञापन

शाम को 200 से ऊपर, रात में नीचे आया प्रदूषण
शुक्रवार को शाम करीब सात बजे तक शहर में प्रदूषण की अधिकतम मात्रा 206 एक्यूआई रही। जैसे-जैसे रात होती गई इसमें कमी आने लगी। रात के 11 बजे नेहरू नगर क्षेत्र में जहां सर्वाधिक प्रदूषण था, वहां 192 पर आ गया। कल्याणपुर और किदवई नगर में भी प्रदूषण की मात्रा सामान्य से दोगुनी से अधिक चल रही है।
विज्ञापन

रात 11 बजे प्रदूषण की स्थिति...
  • 192 एक्यूआई नेहरू नगर
  • 180 एक्यूआई कल्याणपुर
  • 159 एक्यूआई किदवई नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें