फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: आज बदला मौसम…घने बादलों के साथ हुई बूंदाबांदी, अब दिन के साथ रात में भी बढ़ेगी ठंड

Sat, 28 Dec 2024 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से ही देश के अलग-अलग स्थानों पर मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शुक्रवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश शनिवार को कानपुर और इसके आसपास के जिलों अधिकतम पारे को नीचे ला रही है। शनिवार को दिन में घने बादल के साथ बूंदाबांदी की हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाएं अगले एक-दो दिनों में तेजी से चल सकती हैं।

विज्ञापन

इससे दिन के साथ रात में भी ठंडक बढ़ेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार शुक्रवार से ही देश के अलग-अलग स्थानों पर मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है।

विज्ञापन

यहां हो सकती है ज्यादा बारिश
कानपुर नगर में 2.4 मिमी बारिश की संभावना है। औरैया और कानपुर देहात में थोड़ी ज्यादा बारिश हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 26.2 डिग्री और न्यूनतम 0.4 डिग्री बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में अधिकतम नमी 95 और न्यूनतम 52 प्रतिशत रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें