फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: कल शहर पहुंचेगा विफा चक्रवाती तूफान, तेज बारिश और हवाओं की संभावना, ये है अलर्ट

Thu, 24 Jul 2025 08:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: कानपुर में पिछले तीन दिनों की उमस के बाद चक्रवाती तूफान विफा के असर से अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और हवाएं चलने का अनुमान है। खासकर 25 से 27 जुलाई के बीच।
विज्ञापन
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले तीन दिनों से कड़ी धूप और उमस जारी है। बुधवार को दोपहर बाद शहर कुछ हिस्सों परेड और सीओडी के आसपास 10 से 12 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शहर के बाकी हिस्से में धूप रही। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उठे नए चक्रवाती तूफान विफा की वजह से हवा के कम दबाव का क्षेत्र महानगर सहित पूरे प्रदेश में बनना शुरू हो गया है।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विफा 25 से 27 जुलाई के बीच यहां पहुंच सकता है जिसकी वजह से बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विफा चक्रवाती तूफान हांगकांग और दक्षिण चीन के तट से टकराकर आगे बढ़ गया है। 24 जुलाई को यह उत्तर पूर्वी बंगाल में पहुंचेगा।

विज्ञापन

kanpur weather update - फोटो : amar ujala
कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश
इस बीच दिन का तापमान 36.5 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 83 प्रतिशत रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 को शहर के कुछ हिस्सों में 8.4 मिमी, 25 को 18.6 मिमी और 26 जुलाई को 16.2 मिमी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें