फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: दिन में तापमान बढ़ेगा...रात में होगी ठंडक, विशेषज्ञ बोले- कभी भी हो सकती है बूंदाबांदी

Tue, 27 Feb 2024 09:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, इस समय तीन-चार तरह की हवाएं चल रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर में है। उसके पीछे भी पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
kanpur weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में हवाओं के जल्दी-जल्दी रुख बदलने से मौसम के भी रंग बदल रहे हैं। सीएसए के मौसम विभाग के प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मौसम मिश्रित रहेगा। दिन में तापमान बढ़ेगा और रात में ठंडक रहेगी। इसके साथ आसमान में बादलों का आवाजाही रहेगी, जिससे बूंदाबांदी कभी भी हो सकती है।

विज्ञापन

अलावा अलग-अलग दिशाओं से आने वाली हवाओं के मिलने से ओलावृष्टि की संभावना बढ़ जाती है। पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहे हैं। 29 फरवरी से ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका असर गंगा के मैदानी इलाकों में भी आ सकता है।

मौसम विभाग प्रभारी डॉ. पांडेय का कहना है कि इस समय बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर पूर्वी हवाएं आ रही हैं। इससे माहौल में नमी है और बादल बने हुए हैं। इसके अलावा बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी हवाएं हिमालयी क्षेत्रों से आ रही हैं। इससे माहौल में ठंडक बढ़ने लगती है।

तीन-चार तरह की हवाएं चल रही हैं
हल्के बादल होने की वजह से बीच में धूप भी निकल आती है। इस समय तीन-चार तरह की हवाएं चल रही हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय जम्मू-कश्मीर में है। उसके पीछे भी पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। वहीं सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से कम रहे हैं।

गेहूं की फसल की अंतिम सिंचाई करने का उपयुक्त समय
अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सिय सामान्य औसत से कम रहे। मार्च के पहले सप्ताह में बारिश का पूर्वानुमान है। डॉ. पांडेय ने बताया कि किसानों के लिए गेहूं की फसल की अंतिम सिंचाई करने का उपयुक्त समय है।
विज्ञापन

तापमान
  • अधिकतम-24 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम-8.8 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें