फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: सामान्य से अधिक चल रहा तापमान, नमी बढ़ी होने की वजह से लग रही तेज धूप, ये है अलर्ट

Tue, 02 Apr 2024 09:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: शहर में एक सप्ताह से तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में हल्के बादल के साथ हवाएं और तेज हो सकती हैं।
विज्ञापन
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। इस बार हवा में नमी बढ़ी होने की वजह से भी धूप ज्यादा तेज लग रही है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार भूमध्य सागर और अरब सागर से आने वाले हवाओं की वजह से नमी लगातार इस सीजन में भी बढ़ी हुई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम पारा 20.8 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य तापमान से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम हवा में नमी 57 प्रतिशत रही, जबकि एक दिन पहले यह 71 प्रतिशत रही।
इसी तरह न्यूनतम नमी 24 प्रतिशत रिकार्ड हुई, एक दिन पहले दो प्रतिशत की कमी के साथ 22 प्रतिशत रही। इस बीच 24 घंटे के बीच हवा की रफ्तार में दो किमी प्रति घंटा की बढ़ोतरी हुई। सुबह से लेकर शाम के बीच 7.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अगले 24 घंटे में हल्के बादल के साथ हवाएं और तेज हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात दिनों में तापमान
  • 26 मार्च को अधिकतम 33.0 सामान्य से 0.6 अधिक
  • 27 को अधिकतम 34.8 सामान्य से 1.8 अधिक
  • 28 को अधिकतम 36.0 सामान्य से 3.1 अधिक
  • 29 को अधिकतम 36.0 सामान्य से 3.0 अधिक
  • 30 को अधिकतम 35.8 सामान्य से 2.7 अधिक
  • 31 को अधिकतम 37.6 सामान्य से 4.5 अधिक
  • एक अप्रैल को अधिकतम 37.0 सामान्य से 3.5 अधिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें