फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बढ़ रहा दिन रात के बीच तापमान का अंतर, वायरस के लिए मुफीद है मौसम, पढ़ें रिपोर्ट

Mon, 30 Oct 2023 07:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: डॉ. पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अचानक सक्रिय होने की वजह से रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। नवंबर में इसमें कमी आ सकती है। यदि फिर कोई चक्रवात सक्रिय होता है, तो दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के मौसम में आ रहा उतार-चढ़ाव लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से लेकर पूरी सर्दियों तक दिन और रात के तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा का अंतर रहना नुकसानदेय माना जाता है।  

विज्ञापन

वहीं, पिछले 10 दिन से दिन और रात के तापमान का अंतर 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। रविवार को यह अंतर 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 अक्तूबर को, तो 19 डिग्री के सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार तापमान में इतना ज्यादा अंतर वायरस के प्रसार के लिए भी मुफीद होता है।  
ऐसे में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह का मौसम बना रहा, तो गेहूं की बुआई को नुकसान पहुंच सकता है। तापमान में अधिक अंतर होने से गेहूं के बीजों को अंकुरित होने में अधिक समय लग सकता है। डॉ. पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अचानक सक्रिय होने की वजह से रात के तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।

विज्ञापन

फिर कोई चक्रवात सक्रिय होता है, तो दिक्कत बढ़ेगी
नवंबर में इसमें कमी आ सकती है। यदि फिर कोई चक्रवात सक्रिय होता है, तो दिक्कत बढ़ेगी। इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह हवा में नमी अधिकतम 91 और न्यूनतम 35 प्रतिशत रही। वहीं, देर शाम से हल्की ठंड में महसूस की गई।

नमी बढ़ने से प्रदूषण भी बढ़ा
महानगर में हवा में नमी बढ़ने की वजह से प्रदूषित कणों (एक्यूआई 2.5) की मात्रा भी बढ़ गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाए गए मॉनीटर के अनुसार कल्याणपुर क्षेत्र में आईआईटी और इसके आसपास प्रदूषण की मात्रा 200 एक्यूआई तक पहुंच गई, जो नुकसानदेय की श्रेणी में आती है। इसी तरह नेहरू नगर प्रदूषण 110 एक्यूआई और किदवई नगर क्षेत्र में 100 एक्यूआई रहा।

10 दिनों में दिन-रात के तापमान का अंतर
  • 20 अक्तूबर 16 डिग्री
  • 21 अक्तूबर 18 डिग्री
  • 22 अक्तूबर 14 डिग्री
  • 23 अक्तूबर 15 डिग्री
  • 24 अक्तूबर 16 डिग्री
  • 25 अक्तूबर 17 डिग्री
  • 26 अक्तूबर 17 डिग्री
  • 27 अक्तूबर 19 डिग्री
  • 28 अक्तूबर 17 डिग्री
  • 29 अक्तूबर 16 डिग्री

रात और दिन के तापमान का गैप बढ़ा देता वायरल संक्रमण
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक गैप होने से वायरल संक्रमण बढ़ता है। इसके साथ ही प्रदूषण बढ़ता है, जिससे सांस के रोग के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। इससे सीजनल फ्लू, एलर्जी रोग अधिक बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
  • सर्द-गर्म से बचें, फुल स्पीड में रात को पंखा चलाकर न सोएं।
  • दिन में एयर कंडीशनर के बजाए पंखे का इस्तेमाल करें।
  • ठंडा पानी न पिएं, सादा पानी इस्तेमाल करें।
  • गरिष्ठ भोजन करके रात में तुरंत न सो जाएं।
  • रात को सोने के डेढ़ घंटे पहले खाना खाएं।
  • बाहर मास्क लगाकर निकलें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेवजह न जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें