फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Weather Update: बादलों में छिपी धूप...दिन में भी बढ़ी ठंड, कोहरे का भी अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

Wed, 20 Dec 2023 09:28 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से चलकर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा के बीच रहने की वजह से ठंड और तेज होने की संभावना है। देर शाम से लेकर सुबह छह बजे तक कोहरा रह सकता है।
विज्ञापन
कानपुर में ठंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बादलों की आवाजाही की वजह से मंगलवार को दिन की ठंड में इजाफा हुआ। पारा पिछले 24 घंटे में एक डिग्री लुढ़ककर 22.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 9.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान से चलकर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं की रफ्तार पांच से 10 किमी प्रतिघंटा के बीच रहने की वजह से ठंड और तेज होने की संभावना है। देर शाम से लेकर सुबह छह बजे तक कोहरा रह सकता है।
स्थानीय मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से बादल होने लगे हैं। रात में बादल होने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि दिन में घट रहा है। उन्होंने बताया कि दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

विज्ञापन

हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में दिखेगा असर
22 दिसंबर तक इसमें कुछ बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ मैदानी क्षेत्रों में इसका असर दिखेगा। इस बीच हवा में अधिकतम नमी की मात्रा 81 और न्यूनतम 47 प्रतिशत रही। बता दें कि महानगर में भी पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की कमी आई है।

सिर व कान ढक कर निकले
डॉक्टर सलाह दे रहे हैं कि खासतौर पर अब बुजुर्ग व बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस बदले रहे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को कान व सिर खुला रखकर घर के बाहर निकलने से बचाव करना चाहिए। इसी तरह मॉर्निग वॉकर को भी सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें भी सुबह सर व कान ढककर वॉक करना चाहिए।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में 19 दिसंबर को अधिकतम पारा डिग्री सेल्सियस में
  • 2022 में 21.2
  • 2021 में 23.0
  • 2020 में 21.2
  • 2019 में 15.4
  • 2018 में 22.2
  • 2017 में 22.0
  • 2016 में 24.3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें