पिछले वर्षों में 18 जनवरी के दिन पारा
- 2023 में अधिकतम 13.6, न्यूनतम 2.6
- 2022 में अधिकतम 19.6, न्यूनतम 2.6
- 2021 में अधिकतम 19.0 न्यूनतम 5.6
- 2020 में अधिकतम 15.0, न्यूनतम 10.8
गलन बढ़ी, सांस तंत्र के पांच रोगियों की मौत
माहौल में गलन बढ़ने के साथ वायरल संक्रमण और हाईग्रेड फीवर के रोगी बढ़ रहे हैं। वायरल संक्रमण होने पर रोगियों को सांस तंत्र की दिक्कत हो जा रही है। साथ ही हार्ट अटैक के मामले आ रहे हैं। कार्डियोलॉजी में हार्ट अटैक के 43 रोगी भर्ती किए गए। ज्यादातर रोगियों का ब्लड प्रेशर अचानक हाई हुआ और सीने में दर्द उठने लगा।
इमरजेंसी में 35 रोगियों ने जांच कराई
वहीं, सांस तंत्र के पांच रोगियों की मौत हो गई। इसके अलावा ब्रेन स्ट्रोक, दमा और अस्थमा अटैक के रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। कार्डियोलॉजी के निदेशक प्रोफेसर राकेश वर्मा ने बताया कि ओपीडी में 603 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इमरजेंसी में 35 रोगियों ने जांच कराई। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 10 रोगी भर्ती किए गए।
अधिकतर रोगियों का ब्लड प्रेशर अचानक हो रहा हाई, सीने में उठता है दर्द
सांस तंत्र के रोगियों में परेड के असगर (72), चकेरी के अली रजा (25), काकादेव की कमरजहां (43) और जूही के राजे (63) की मौत हो गई। उनका उपचार उर्सला में चल रहा था। इसी तरह रावतपुर के रहने वाले एक्यूट रेस्पेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) के रोगी अनंत (52) की कल्याणपुर के निजी अस्पताल में मौत हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने कोमॉर्बिड रोगियों से ठंड से बचने की अपील की है।