कानपुर में पारा लगातार दो दिन से 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। अरब सागर से आ रहीं नम हवाएं जब राजस्थान के थार मरुस्थल पहुंचकर कानपुर परिक्षेत्र में आ रही हैं, तो उनका मिजाज गर्म हो जा रहा है। इससे दिन में लू चलना शुरू हो गई है। शनिवार दोपहर शहरियों ने लू के थपेड़े महसूस किए।
सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अब गर्मी बढ़ती रहेगी। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान जब 40 डिग्री पर पहुंचता है, तो यह लू की श्रेणी में आ जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस वक्त कानपुर परिक्षेत्र में दो तरफ की हवाएं मिश्रित हो जा रही हैं।