कानपुर के चमनगंज में एक शादी में शामिल होने आया गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर शाहिद पिच्चा को पकड़ने गई क्राइम ब्रांच की टीम और चमनगंज पुलिस आपस में उलझ गई। इसी बीच पुलिस को गच्चा देकर गैंगस्टर भाग गया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक चमनगंज थाना प्रभारी ने क्राइम ब्रांच को गुमराह कर शाहिद पिच्चा की मदद कर उसे वहां से भगा दिया है।
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने मामले की जांच डीसीपी सेंट्रल को सौंपी है। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है। चमनगंज निवासी शातिर शाहिद पिच्चा के खिलाफ हाल में ही रेलबाजार थाने में गैंगस्टर का मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश रही है। इसके बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिल रही है।