कानपुर में हवाओं के रुख और बादलों की वजह से धूप की तेज कम रही। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3.2 डिग्री नीचे आ गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज धूप निकल सकती है। इसके साथ ही सोमवार से पछुआ फिर चलने लगेगी।
साथ ही, बादलों की आवाजाही तेज होगी। इससे दिन और रात दोनों के तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल बने रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है।
सुबह और रात को रहेगी हल्की ठंडक
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने किसानों को सलाह दी है कि खड़ी फसलों में किसान जरूरत के लिहाज से हल्की सिंचाई करके खेतों में नमी बनाए रखें। सोमवार से पछुआ का आना जारी रहेगा। इससे सुबह और रात को माहौल में हल्की ठंडक रहेगी।